फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी के स्थापना दिवस पर बुलाई बैठक, विस चुनाव की कवायद तेज करेगी पीडीपी

Tue, 27 Jul 2021 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर पीडीपी सक्रिय हो रही है। पार्टी स्थापना दिवस से कश्मीर व जम्मू संभाग में कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को गतिविधियां तेज करने का साफ संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 28 जुलाई को पार्टी के स्थापना दिवस पर श्रीनगर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती बैठक में पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों व रणनीति का खुलासा पार्टी नेताओं के समक्ष करेंगी।

विज्ञापन


पीडीपी के प्रवक्ता सुहेल बुखारी का कहना है कि स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यकर्ता लेंगे। वहीं जम्मू संभाग में स्थापना दिवस से सदस्यता अभियान का आगाज होगा। मीडिया सचिव परवेज वफा का कहना है कि जम्मू संभाग में सदस्यता अभियान तेजी से चले और ज्यादा से ज्यादा लोग पीडीपी में शामिल हों, इस लक्ष्य के साथ पार्टी अभियान शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पहले अवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद पारा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप तय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें