श्री शक्ति एक्सप्रेस के बाद अब स्लीपर क्लास की उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कटड़ा तक चलाने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में श्री शक्ति एक्सप्रेस को दिल्ली से कटड़ा तक चलाया गया था जिससे वैष्णों देवी जाने वाले फुल एयर कंडीशनर ट्रेन होने के कारण आम जनता को इससे कोई लाभ नहीं हुआ।
आम जन को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन अब स्लीपर क्लास की ट्रेन कटड़ा तक चलाने की तैयारी कर रहा है। इस ट्रेन में जनरल बोगी भी है, जिससे गरीब श्रद्धालुओं को लाभ होगा। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे उधमपुर स्टेशन पहुंच जाती है।