फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, बारिश के कारण कल रोका गया था

Sun, 21 Aug 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 100.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन
वैष्णो देवी में माता के दर्शन करने के लिए लगी कतार। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा अब फिर से शुरू हो गई है। शनिवार रात आठ बजे यात्रा को सुबह 6 बजे तक के लिए रोका गया था। 
विज्ञापन

  आपको बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शनिवार को भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रात के समय माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी थी।  वहीं, खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा और भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा प्रभावित हुई। हिमकोटि मार्ग से दूसरे दिन भी यात्रा बंद रही। शुक्रवार रात भर यात्रा को पूरी तरह से रोका गया। सुबह साढ़े छह बजे प्राचीन रूट से यात्रा बहाल की गई। शनिवार रात आठ बजे यात्रा को पुन: सुबह 6 बजे तक के लिए रोक दिया गया।  

23 व 24 को भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश और 23 व 24 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। 

कटड़ा में 24 घंटे में 100 एमएम बारिश
वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 100.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 25.1, कटड़ा में 25.6, भद्रवाह में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कश्मीर में तपिश बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 32.1, पहलगाम में 27.2 और गुलमर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें