फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : आतंकी हमले में घायल यूपी के मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 19 Nov 2022 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

जिले में 12 नवंबर को हुए आतंकी हमले में घायल उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों में से एक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले के रख मोमिन इलाके में रात को पहुंचे आतंकियों ने खाना खाकर सो रहे उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें गोरखपुर निवासी छोटा प्रसाद व कुशीनगर के रहने वाले गोविंद घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए श्रीनगर के स्किम्स में भर्ती कराया गया था। यहां छोटा प्रसाद ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले तीन नवंबर को वनिहामा डायलगाम में एक निजी स्कूल में काम कर रहे दो गैर कश्मीरियों को काम दिलाने के बहाने स्कूल से बाहर बुलाकर आतंकियों ने गोली मार दी थी। इसमें घायल नेपाल के तेज बहादुर थापा ने 15 नवंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें