हिजबुल आतंकी सब्जार अहमद भट की मुठभेड़ में मौत के तीसरे दिन बाद भी घाटी में तनाव बना रहा। हालात खराब होने की आशंकाओं के चलते कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी रहीं।
श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों के अलावा दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अलगाववादियों की कॉल के चलते तीसरे दिन भी घाटी में बंद रहा। पुलवामा, कुलागाम, शोपियां और सोपोर में पत्थरबाजी की कुछ घटनाएं हुईं हैं।
इसके अलावा बाकी इलाकों में कानून-व्यवस्था बनी रही। मोबाइल इंटरनेट तीसरे दिन भी बंद रहा। प्रीपेड नंबरों पर भी आउटगोइंग बंद रही।