फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के हालातों की वजह से बीच हाइवे पर फंसे हजारों वाहन

Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हाइवे पर फंसे वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लश्कर कमांडर सब्जार की मौत के बाद घाटी में भड़की हिंसा के चलते एहतियातन श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को शनिवार की रात के बाद से आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। इसकी वजह से राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर और उधमपुर के विभिन्न मार्गों पर हजारों वाहन खड़े हैं, जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में दो दिन से मार्गों पर वाहनों के रोके जाने से जहां यात्री और पर्यटक परेशान हो रहे हैं, वहीं रास्ते में सुविधाएं नहीं मिलने से वाहन चालक भी परेशान हैं। कश्मीर जाने वाले सैकड़ों मालवाहक वाहन जहां लखनपुर और दियालाचक में खड़े हैं, वहीं मानसर से घाटी को जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर नड्ड के नजदीक भी पांच सौ के करीब ट्रकों का जमावड़ा रविवार शाम से लगा है।

लखनपुर से जम्मू के बीच नेशनल हाईवे के किनारे चार से पांच हजार वाहन फंसे हैं। सूत्रों के अनुसार यातायात और पुलिस विभाग ने रविवार से वाहनों को कश्मीर की ओर जाने से रोक दिया है। इस कारण लखनपुर टोल प्लाजा से हटली मोड़ तक सड़क किनारे ट्रकों की कतारें लग गई हैं। दियालाचक नेशनल हाईवे से रामकोट मार्ग पर भी वाहन रुके पड़े हैं। 
विज्ञापन


उधमपुर में जखैनी से आगे किसी भी वाहन को बढ़ने नहीं दिया जा रहा। इसकी वजह से बड़ी संख्या में ट्रक जखैनी, संगूर, स्याल सल्लन, रठियान, बट्टलवालियां, गरनई, फ्लाटा, टिकरी, मांड व अन्य स्थानों पर खड़े हैं। चालकों का कहना है कि भीषण गर्मी में बीच रास्ते में वाहनों के रोके जाने के चलते पानी और अन्य सुविधाओं की कमी से खासी दिक्कतें आ रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें