फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह 8 जून को करेंगे कैट बेंच का उद्घाटन

Sat, 06 Jun 2020 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायधिकरण (कैट) की 18वीं बेंच का 8 जून को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा। आर्टिकल 323 के तहत जम्मू में कैट बेंच का गठन होने जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के सर्विस मामलों को चंडीगढ़ कैट में ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसका काफी विरोध हुआ था। बाद में मांग उठी कि जम्मू कश्मीर में ही कैट की बेंच होनी चाहिए। जिसमें केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया और प्रदेश में कैट की बेंच स्थापित करने का फैसला किया।

कैट बेंच से प्रदेश की अदालतों से कर्मचारियों की सेवाओं से संबंधित मामलों का बोझ कम होगा। 4.5 लाख कर्मचारियों के करीब 40 हजार मामले विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े हुए हैं। कैट की बेंच स्थापित होने से इन मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें