फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया सलाल बांध परियोजना का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को ज्योतिपुरम का दौरा किया। इस दौरान सलाल पावर परियोजना का निरीक्षण करने के साथ ही बांध क्षेत्र का भी जायजा लिया और अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी जारी किए।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर चॉपर से ज्योतिपुरम पहुंचे। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने केंद्रीय मंत्री को गार्ड आफ आनर दिया। वहीं, सलाल बांध प्रबंधन ने स्वागत किया। दौरे के मंत्री ने बांध की झील को बेहद खूबसूरत बताया। इसके बाद गुर्जर ने बांध प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। बैठक में विद्युत विकास विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, सलाल पावर स्टेशन प्रमुख एन. राम, एनएचपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख व कार्यपालक निदेशक राजन कुमार, डीसी चरणदीप सिंह, एसपी सुरजीत कुमार भगत मौजूद रहे। मंत्री ने ज्योतिपुरम में पौधरोपण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें