भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों के ग्रामीणों की समस्याएं जानने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से आई टीम ने विस्तृत दौरा किया। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स गर्वनमेंट ऑफ इंडिया की टीम का नेतृत्व कर रहे एनके भारद्वाज ने बोबिया, चंदवां, चंद्रे चक में ग्रामीणों के साथ बैठक की।
सीमा सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने अपनी तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। केंद्रीय टीम ने ग्रामीणों को बताया कि सीमावर्ती इलाके में तनावपूर्ण हालात के दौरान पलायन की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार विशेष योजना पर काम करने जा रही है।
टीम सदस्य योजना के लिए ही आंकलन करने आई है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, पलायन का सामना करने वाले ग्रामीणों को उनकी फसलों और मवेशियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।