फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता, नहीं पहुंचे राजनाथ

Thu, 18 Dec 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू जिले में मौसम की खराबी के चलते चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ। इसी कारण वीरवार को विधानसभा क्षेत्र छंब के ज्योड़ियां इलाके में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की सभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


हजारों कार्यकर्ता राजनाथ सिंह का घंटों इंतजार करते रहे। जब कार्यकर्ताओं को उनके नहीं आने की सूचना मिली तो कुछ ही मिनटों में पूर मैदान खाली हो गया।

छंब से भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण लाल भगत के समर्थन में भाजपा की तरफ से ज्योड़ियां में बड़ी सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पहुंचना था।

पूरे इलाके के घने कोहरे की चपेट में आने के बावजूद राजनाथ सिंह को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। बारी-बारी से भाजपा के नेता लोगों को संबोधित करते रहे।
विज्ञापन


वहीं बैठे हजारों कार्यकर्ता बस राजनाथ सिंह के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते राजनाथ सिंह का विमान दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाया है और उनका पहुंचने का कार्यक्रम अब स्थगित हो गया है।

जैसे ही कार्यकर्ताओं ने यह बात सुनी कुर्सियां खाली होने लगी। भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं को बैठाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। देखते ही देखते ही कुछ ही मिनटों में पूरा मैदान खाली हो गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें