फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Jammu: आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स विजयपुर की प्रगति की करेंगे समीक्षा

Thu, 01 Sep 2022 09:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एम्स विजयपुर परियोजना को तय सितंबर 2023 से पहले मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी छह माह पहले शुरू होने वाले इस संस्थान में लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
एम्स विजयपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वीरवार को दिल्ली में देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दो दिवसीय बैठक में एम्स विजयपुर का भी ब्योरा लिया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से एम्स में ओपीडी या इसे पूरी तरह से एकसाथ शुरू करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


एम्स का बुनियादी निर्माण कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा करने का दावा किया गया है। इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए सृजित 183 संकाय पदों में से 80 पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित संकाय को अगले 45 दिन में नियुक्त होने के लिए कहा गया है, जबकि अन्य संकाय की भर्ती के लिए आगामी महीनों में प्रक्रिया की जाएगी।

एम्स विजयपुर परियोजना को तय सितंबर 2023 से पहले मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी छह माह पहले शुरू होने वाले इस संस्थान में लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। एम्स का 227 एकड़ भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। वहीं, एम्स में वर्ष 2023 में चौथे एमबीबीएस बैच में सीटें दोगुनी हो जाएंगी।
विज्ञापन


इस बैच में 125 एमबीबीएस सीटें मिलेंगी। अब तक पहले दो बैच में क्रमश 50 और 62 सीटें मिली हैं। आगामी अक्तूबर माह तक तीसरे बैच में भी 62 एमबीबीएस सीटें मिलेंगी। एम्स विजयपुर के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में एम्स की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें कई पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

एम्स में 80 पद भरे जा चुके हैं, जिससे आगामी ओपीडी शुरू की जा सकती है, लेकिन इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में एम्स संस्थानों का स्थानीय नायकों और स्मारकों के नाम पर नामकरण की योजना पर चर्चा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें