फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी मॉडल पर दूर होगी जम्मू कश्मीर की बेरोजगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पढ़े लिखे युवाओं की बढ़ती फौज और बेरोजगारी को आज सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के फार्मूले से ही इस चुनौती से मुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल विकास कार्यक्रम की तर्ज पर राज्य में भी कौशल विकास और उद्यमिता मिशन को मंजूरी दी गई है। निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने जर्मनी मॉडल का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि इस आधार पर बेरोजगारी दूर करने की कोशिश होनी चाहिए। कहा कि जर्मनी कौशल एवं उद्यमिता विकास के बल पर ही पूरे यूपोपीय व्यवस्था के लिए इंजन के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

300 आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को जॉब प्लेसमेंट आफर

श्रीनगर में मेगा टेक फेस्ट-होप कार्यक्रम में 300 आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को जॉब प्लेसमेंट आफर देने और रोजगार विभाग की ई-सेवा पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछली सरकार मार्केट की जरूरतों के अनुरूप तैयार युवाओं तथा निजी क्षेत्र के बीच सेतु बनाने में विफल रही है।

पूर्ववर्ती सरकार पर बरसते हुए कहा कि उसने केवल ट्रांसफर में विश्वास रखा। इसके चलते बेरोजगारों की फौज बढ़ी। उन्होंने निजी सेक्टर को आगे आकर बेरोजगारी दूर करने में सरकार से हाथ मिलाने की अपील करते हुए कहा कि स्माल स्केल इंडस्ट्रीज उद्यमिता विकास में काफी हद तक सहायता कर सकते हैं।

मुफ्ती ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में कौशल विकास एवं उद्यमिता संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें