फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार डेंटल सर्जनों का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बेरोजगार डेंटल सर्जनों ने सोमवार को त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वर्ष 2008 से जम्मू-कश्मीर में डेंटल सर्जनों के लिए नए पद सृजित न होने के कारण सैकड़ों डेंटल सर्जन बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। जम्मू कश्मीर में डेंटल सर्जनों की भारी कमी है, लेकिन उन्हें रोजगार देने की दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना से पुलिस बल भी तैनात था।
विज्ञापन

जम्मू डेंटल सर्जन एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष डॉ. राहुल कौल ने कहा कि सरकार डेंटल सर्जनों को रोजगार देने के लिए गंभीर नहीं है। उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और अन्य केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में रोजगार नहीं दिया गया है। जिला स्तर पर डेंटल सर्जनों की जरूरत महसूस की जा रही है। समय के साथ समाज में अन्य बीमारियों के साथ दंत समस्याएं भी बढ़ी हैं। हर साल करीब ढाई सौ नए डेंटल सर्जन निकल रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार देने के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। पिछले 14 सालों से प्रदेश में डेंटल सर्जनों के नए पद सृजित न होने से बेरोजगारी बढ़ी है। कई डेंटल सर्जनों ने बैंकों से शिक्षा ऋण लेकर दंत चिकित्सा की पढ़ाई की है और आज भी वे किस्तें चुका रहे हैं। उन्होंने सोचा था कि पढ़ाई करने के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा और उनका आर्थिक भविष्य ठीक होगा, लेकिन सरकार की ढुलमुल नीतियों से ऐसा नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंटल सर्जनों के पदों को बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने डेंटल सर्जनों के रोजगार के लिए कुछ खास नहीं किया है। डेंटल सर्जन आगामी दिनों में भी अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। इस दौरान डेंटल सर्जनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कई बैनर पकड़ रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें