बिलावर। ब्लॉक बिलावर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह बाद वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सोमवार को केंद्रों में 927 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीएमओ डॉ देवराज ने बताया कि सोमवार को दक्षिण उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोस्टर के अनुसार टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक बिलावर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार तक करीब 65000 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 40000 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 25000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की कमी के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। नगर कमेटी वार्ड तीन के सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार को दूसरा टीका लगना था, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। नगर कमेटी वार्ड दो के सुभाष कुमार ने कहा कि उन्हें भी वैक्सीन की कमी होने के चलते बिना टीका लगवाए आना पड़ा।