फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: पहलगाम के दो छात्र पोलैंड पहुंचे, 30 कश्मीरी छात्रों के दल ने रोमानिया बॉर्डर पार किया 

Wed, 02 Mar 2022 03:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यूक्रेन में फंसे जम्मू कश्मीर के छात्रों को लगातार सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने छात्रों के परिजनों के जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। 
विज्ञापन
पहलगाम के छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के प्रमुख शहर खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अनंतनाग जिले के पहलगाम के दो बच्चों को अन्य भारतीयों के साथ ही सुरक्षित शहर से दूर शिफ्ट किया जा रहा है। पोलैंड के रास्ते इन्हें सकुशल भारत लाया जाएगा। दोनों बच्चों ने परिवार वालों को अपने सकुशल होने की सूचना देते हुए फोटो भी भेजे हैं। 

विज्ञापन


पहलगाम के अली मोहम्मद के बेटे सकलैन अली खारकीव में मेडिकल के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी हैं। खारकीव से सुरक्षित निकालकर उन्हें ट्रेन के जरिये पोलैंड बॉर्डर तक ले जाया जा रहा है। सकलैन के पिता अली बताते हैं कि मंगलवार को कई बार फोन से उसने अपने सकुशल होने की जानकारी दी है।

साथ ही ट्रेन से पोलैंड बॉर्डर तक ले जाने की बात बताई है। उसके साथ उसकी बहन मीर शहरू निशा भी है जो मेडिकल पहले साल की पढ़ाई कर रही है। अली ने बताया कि बेटे-बेटी के कुशलक्षेम को लेकर पूरा परिवार काफी चिंतित रह रहा था।
विज्ञापन


अब आस बंधी है कि जल्द ही दोनों परिवार के साथ होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसके बदौलत उनके चेहरे पर खुशियां लौटी हैं।

यूक्रेन से 30 कश्मीरी छात्रों का दल रोमानिया के लिए निकला
यूक्रेन से 30 कश्मीरी छात्रों तथा एक परिवार मालडोवा से रोमानिया के लिए निकल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मालडोवा में हरियाणा के दो व कश्मीर के तीन युवाओं के संगठन की ओर से इनकी वापसी को मुमकिन बनाया जा रहा है। चार और कश्मीरी छात्रों के मालडोवा पहुंचने की सूचना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें