केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से (1 अक्तूबर) शुरू हो गई।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर तक किया जा सकता है। सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। मालूम हो कि नेट की परीक्षा 27 दिसंबर को होगी।
नेट के लिए फीस का भुगतान ई-चालान के माध्यम से 2 नवंबर तक किया जा सकता है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना करना होगा जबकि ओबीसी के लिए फीस 300 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में दी गई जानकारी में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा। उम्मीदवार 9 नवंबर से 14 नवंबर तक अपने ब्यौरे में सुधार कर सकेंगे।