फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दसवीं-बारहवीं प्राइवेट में ऑनलाइन आवेदन

Fri, 02 Oct 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए राहत की खबर है। ऐसे छात्रों को अपना फॉर्म भरने के लिए सेंटरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


छात्र अपना फॉर्म अब ऑनलाइन भर सकेंगे। सीबीएसई ने मार्च 2016 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की है।

छात्र www.cbse.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही छात्रों को फॉर्म भरने में होने वाली समस्या को देखते हुए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1800-11-8002 भी जारी किया है।

छात्र इस पर सुबह 9:30 से शाम 7 बजे तक फोन कर सकते हैं। छात्र न केवल फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे बल्कि फीस का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। फॉर्म भरने के बाद उन्हें परीक्षा के लिए सेंटर भी आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



15 अक्तूबर तक छात्र बिना लेट फीस के साथ अपनी फीस का भुगतान ई-चालान व डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से भर सकते हैं। 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फीस के साथ 250 रुपये लेट फीस का भुगतान भी करना होगा।
विज्ञापन


एक नवंबर से 15 नवंबर तक लेट फीस के रूप में 350 रुपये व 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक 5 हजार रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें