भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कडयाला गांव में बने मॉडल पोलिंग बूथ पर लंबी कतार में खड़े मतदाता
- फोटो : अरुण शर्मा
जिला कठुआ की हीरानगर विधानसभा का कंडी इलाका हो या फिर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सेट गांव में बने मतदान केंद्र सभी जगह सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई और शाम तक मतदान का सिलसिला जारी रहा।
किश्तवाड़ में वोट करने जाते हुए
- फोटो : संवाद
आईबी से सटे गांव कड़ियाला में बनाए गए मॉडल पोलिंग बूथ पर लोगों के लिए बिजली पानी के अलावा पंडाल की व्यवस्था की गई थी लेकिन बारिश की वजह से पंडाल हटा दिया गया।
कठुआ: पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा वोटर
- फोटो : पंकज मिश्रा
चार सीमावर्ती गांव के लिए बनाए गए इस पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी लेकिन लोग समय की परवाह न करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अन्य सुविधाओं के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पहली बार मतदान करना था प्राऊड मोमेंट
सीमावर्ती गांव कड़ियाला में बने मतदान केंद्र पर पहली बार अपना मतदान करने पहुंचे मोहित शर्मा ने कहा यह उनके लिए प्राऊड मोमेंट है और वह अपना मतदान करने के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा अक्सर मैं अपने परिजनों से मतदान कैसे होता है यह पूछता रहता था लेकिन खुद मतदान करने के बाद जानकारी भी मिल गई। मतदान करने के बाद ही मुझे पता चला कि हमारी हिस्सेदारी से ही लोकतंत्र मजबूत है और रहना चाहिए। मतदान ही हमारी ताकत है और इसी से हमारा भविष्य तय होता है। उन्होंने कहा बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने अपना मतदान किया है और आशा करते हैं कि आने वाले समय में उनके द्वारा चुने गए नुमाइंदे बेरोजगारी खत्म करने पर गंभीरता से काम करेंगे।
उधमपुर लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अनिल कुमार
हर किसी को इस महापर्व में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा
कंडी इलाके के छन्न दित्याल मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने के बाद अंजली शर्मा ने कहा पहली बार मतदान करने पर बेहद उत्साहित हूं। देश में विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान किया है। मतदान की ताकत को हर किसी को समझना चाहिए और बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल को वोट करने से पहले उसकी नीतियों पर विचार विमर्श जरूर करें।