फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह के आशापति और कैलाश पर्वत पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में हुई बर्फबारी का नजारा। अमर उजाला - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह के आशापति और कैलाश पर्वत पर रविवार शाम व रात को बर्फबारी होने के बाद तापमान बहुत ज्यादा गिरावट आई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन को लेकर स्थानीय निवासियों में एक बार फिर से उम्मीद लगी है। सोमवार सुबह पहाड़ों को बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई देख कर सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भद्रवाह को मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है। यहां की सुंदर वादियां कश्मीर की याद को ताजा कर देती है। वहीं जब पहाड़ों पर हिमपात होता है तो भद्रवाह का नजारा देखते ही बनता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भद्रवाह में मौसम का मिजाज रविवार को ही बदल गया था। शाम के समय ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई थी। सोमवार को सुबह होने पर जब लोग घरों से बाहर निकले तो आशपति और कैलाश पर्वत पर सफेद चादर बिछी हुई देख देखते ही रह गए। बर्फबारी के बाद पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जगी है, क्योंकि करीब तीन महीने से भद्रवाह में पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित है। लेकिन अब बर्फबारी के बाद इसकी भरपाई होने की पूरी उम्मीद है। वहीं बर्फबारी के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों के अंदर रजाई व कंबल में बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें