फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMGSY: देशभर में सड़क निर्माण में उधमपुर जिले का पहला स्थान, डोडा चौथे नंबर पर, जानें बाकी जिलों का हाल

Fri, 08 Apr 2022 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण में उधमपुर जिला 2020-21 के दौरान पहले स्थान पर है। इस लिस्ट में जिला डोडा चौथे नंबर पर है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने उधमुपर जिला प्रशासन और लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Udhampur - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांवों की पथरीली डगर पर सड़क बनाने में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जम्मू-कश्मीर का उधमपुर जिला देशभर में अव्वल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-30 जिलों की सूची में प्रदेश के छह जिलों ने स्थान बनाया है।

विज्ञापन


रैंकिंग में उधमपुर पहले, डोडा चौथे, किश्तवाड़ 12वें, रियासी 13वें, कठुआ 16वें और राजोरी 27वें स्थान पर है। पीएमजीएसवाई के तहत 2021-22 की जारी सूची में प्रदेश के जो छह जिले शामिल हुए हैं, उनमें सभी पहाड़ी जिले हैं।

यानी तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पहाड़ों पर भी सरकार की ओर से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 2020-21 में 400 करोड़ की लागत से पूरे प्रदेश में 1650 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन


प्रदेश में यह योजना 2001-02 में शुरू की गई थी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर जिले के देशभर में नंबर वन आने पर बधाई दी है। साथ ही टॉप-30 की सूची में आने वाले अन्य जिलों को भी मुबारकबाद दी है। 

  • जिला         सड़क निर्माण (किमी)
  • उधमपुर        644.05
  • डोडा            362.5
  • किश्तवाड़      302.885
  • रियासी          299.004
  • कठुआ          275.88
  • राजोरी           215.985
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें