फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर विस्फोट: शक के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ, आतंकी मददगारों पर शक, इलाके को किया गया सील 

Sat, 12 Mar 2022 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

सलाथिया चौक के पास हुए विस्फोट के बाद एनआईए और एसआईए की टीमों ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। मौके पर मिले विस्फोटक पदार्थों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। एजेंसियां आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
उधमपुर में सील किया गया इलाका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के सलाथिया चौक पर हुए आईईडी विस्फोट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। सूत्र बताते हैं पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस अब आतंकियों और उनके मददगारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एनआईए और एसआईए के साथ विस्फोट स्थल की जांच की

विस्फोट के बाद पुलिस ने एनआईए और एसआईए के साथ विस्फोट स्थल की जांच की थी। मौके पर ही कुछ टेस्ट किए गए और कुछ सैंपल भी लिए गए। करीब डेढ़ घंटे तक टीमें घटनास्थल की जांच करती रहीं। शाम को एनआईए और एसआईए के टीमें लौट गईं। तीसरे दिन भी विस्फोट स्थल को पुलिस ने लोगों की आवाजाही के लिए बंद रखा।

ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर ध्यान केंद्रित कर जांच

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां आतंकवादियों के मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर्स (रेकी कर्ता) पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। डुडु, बसंतगढ़, डोडा के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर ध्यान केंद्रित कर जांच की जा रही है।

आईईडी फल मंडी में सब्जी के डिब्बे के अंदर लगाया गया था

हालांकि, तीन दिन तक जांच करने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि आईईडी फल मंडी में सब्जी के डिब्बे के अंदर लगाया गया था, या सलाथिया चौक पर रेहड़ी पर रखा गया था। जांच एजेंसियां विस्फोट में अब तक मिले सुरागों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस ओवर ग्राउंड वर्कर्स का पता लगाने के लिए भी काम कर रही है।

उधमपुर पुलिस को ही सौंपी जा सकती है जांच

धमाके के बाद शुरू की गई जांच से लग रहा था कि मामले की छानबीन एनआईए या एसआईए को सौंपी जाएगी। लेकिन, अब सूत्रों के अनुसार इसकी जांच उधमपुर पुलिस ही करेगी। पुलिस ने जांच के लिए एनआईए और एसआईए की मदद ली गई थी। दो दिन तक एनआईए और एसआईए की टीमें उधमपुर पुलिस के साथ जांच करती रहीं। लेकिन, वीरवार शाम को दोनों टीमें लौट गई हैं। अब आगे की जांच पुलिस ही कर रही है।

मृतक की पत्नी व अन्य से हुई पूछताछ

पुलिस ने विस्फोट में मारे गए जुगल की पत्नी अनीता और अन्य साहिल कुमार नाम के घायल से भी पूछताछ की है। इन तीनों को भी शुक्रवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पुलिस पता लगा रही है कि जब विस्फोट हुआ, तब ये लोग कहां खड़े या बैठे थे? विस्फोट मृतक जुगल के पास हुआ, और अभी तक पुलिस विस्फोट के सही स्थान के बारे में भी जानकारी हासिल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें