जम्मू मंदिरों के शहर के रूप में विख्यात है। शिव की
महिमा का गुणगान यहां के हर मंदिर में किया जाता है। महाशिवरात्रि के चलते
महादेव की पूजा-अर्चना के लिए हर शिव मंदिरों में तैयारियां जारी हैं।
कनाल
हेड के किनारे स्थित उदासीन शिव मंदिर व शिवधाम मंदिर में विशेष शिव पूजा
की तैयारी है। हर साल की तरह यहां विशेष पूजा आरती चार चरणों में होगी।
बड़ी
संख्या में यहां पर शिव भक्त रात की शिव पूजन अनुष्ठान में पहुंचते हैं।
इस मंदिर के पास ही बसे मोहल्ला राजेंद्र नगर के कारोबारी कृष्णलाल गुप्ता
बताते हैं कि वह यहां पर सुबह शाम शांति अर्जित करने भगवान के दर्शनों के
लिए आते हैं।
भक्ति भाव से यहां पर श्रद्धालु यहां पर पहुंच कर
महाशिवरात्रि की पूजा करते हैं, जिससे उन्हें परम सुख व शांति का आनंद
अनुभव होता है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 शिवधाम मंदिर का निर्माण
कार्य पूरा करवाया गया तब से मंदिर में श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ
पहुंचते हैं।