फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन पर BJP ने पाक को भेजा अमन का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनी महिवाल की अमर प्रेम कहानी के गवाह रहे भारत-पाक के बीच बहने वाले चिनाब दरिया के तट से भाजपा ने शनिवार को वेलेंटाइन डे के खास मौके पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को प्रेम और मैत्री का पैगाम भेजा। अखनूर स्थित चिनाब दरिया में रबड़ की नाव में फूल भरकर और दीपक जलाकर पाकिस्तान की ओर भेजे गए।
विज्ञापन


साथ ही फूलों की खुशबू की तरह दोनों मुल्कों में मैत्री संबंधों की कामना की। भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल, अखनूर के विधायक राजीव शर्मा, छंब के विधायक डा. कृष्ण लाल, भाजपा नेता डा. द्राक्षा अंद्राबी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिनाब तट के किनारे एकत्रित होकर शांति के प्रतीक कबूतरों को आसमान में छोड़े।

कौल ने कहा कि भाजपा में हाल ही में शामिल हुई सोशलिस्टिक डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रधान डा. द्राक्षा अंद्राबी पिछले कई सालों से वेलेंटाइन डे को भारत-पाक मैत्री और शांति दिवस के रूप में मनाती आ रही हैं। भाजपा को अंद्राबी का प्रयास बेहतर लगा और पार्टी ने इसमें शामिल होकर पाकिस्तान को दोस्ती का पैगाम भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मुताबिक दोस्त बदल सकते हैं मगर पड़ोसी नहीं। ऐसे में पड़ोसी मुल्क को प्रेम दिवस पर दोस्ती का पैगाम भेजा गया है ताकि वहां से आतंकवादी नहीं, बल्कि दोस्ती के पैगाम आएं।
विज्ञापन

भारत को सौंपे जाए दाऊद और लखवी

अंद्राबी ने कहा कि चिनाब दरिया दोनों मुल्कों को मिलाता है। इसलिए इस खास दिन पाकिस्तान को प्रेम का पैगाम भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से इस दिन को मनाती आ रही हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने भी अब उनके प्रयास में शामिल होकर इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। भाजपा विधायकों राजीव शर्मा और डा. कृष्ण लाल ने कहा कि अगर दोनों मुल्क प्रेम से रहें तो तेजी से विकास कर सकते हैं।

अंद्राबी ने कहा कि पाक को प्रेम का संदेश भेजने के साथ-साथ पत्र भेजकर दाऊद और लखवी जैसे आतंकी सरगनाओं को भारत को सौंपने और दोस्ताना संबंध बढ़ाने के लिए सीमा पर घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्र्शिता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था, लेकिन पाक की तरफ से रिस्पांस अब तक बेहतर नहीं रहा है।

शहीद कर्नल राय को श्रद्धांजलि दी
भाजपा नेताओं ने कश्मीर में मातृभूमि की रक्षा के लिए आतंकवादियों से लड़ते हुए शहादत पाने वाले कर्नल एमएन राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्र्पित की। कौल ने कहा कि आतंकवाद को देश बर्दाश्त नहीं कर सकता। सीमा पार से घुसपैठ या सीज फायर के उल्लंघन पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें