फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से नहीं बच पाएगा कश्मीर का कोई कोना

Thu, 14 Aug 2014 12:36 PM IST
सतपाल चौधरी/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग और आतंकी हमलों के खतरों के बीच आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए सुरक्षाबलों ने पुख्ता इंतजाम किए है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने श्रीनगर शहर को छावनी में बदल दिया है और आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

आतंकी खतरे को देखते हुए इमारतों पर जवान तैनात कर दिए गए हैं और हवाई निगरानी करने के लिए आज आकाश में अनमैंड एरियल व्हीकल(युएवी) स्थापित कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य समारोह स्थल बक्शी स्टेडियम पर तैनात क‌िया गया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार आतंकियों पर निगरानी रखने के लिए युएवी को आकाश में स्थापित किया गया है। इसका कार्य मुख्य समारोह स्थल बक्शी स्टेडियम के आस-पास निगरानी रखना रहेगा।

किसी भी आतंकी गतिविधि का पता चलते ही वो उसकी जानकारी उपलब्ध करवाएगा जिसके बाद सुरक्षाबल कार्रवाई कर सकेंगे। युएवी एक ऐसा यंत्र है जिसको विशेष मौकों पर आतंकी खतरों से न‌िपटने के ल‌िए लिए आकाश में स्थापित किया जाता है।

हाल ही में समपन्न हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान भी आतंकी खतरों को भांपते हुए निगरानी के लिए इस यंत्र को आकाश में स्थापित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें