फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन में सातवीं बार सीजफायर तोड़ा, जवान घायल

Thu, 14 Aug 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लाइन आफ कंट्रोल के अलावा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का क्रम लगातार जारी है। पाकिस्तान की ओर से पिछले चार दिन में सातवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


बुधवार रात को मेढ़र सेक्टर में पाकिस्तान ने एकबार फिर गोलाबारी की। यह गोलीबार 12:30 से लेकर सुवह 2 बजे तक गोलीबारी होती रही।

बुधवार को एलओसी पर  जिसमें एक जवान जख्मी हो गया। सुबह करीब बारह बजे वाला कोट सेक्टर में ही पाकिस्तान की बगीचा पोस्ट से भारतीय सेना की तिरकुंडी पोस्ट के पास पेट्रोलिंग पार्टी पर पाक ने फायरिंग की।

दो घंटे तक होती रही रुक-रुक कर फायरिंग

जिससे सेना की 6 राजपूत रेजीमेंट का एक जवान राम घायल हो गया। सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ उत्तर दिया और दो घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। पाक ने हलके आटोमेटिक हथियारों का प्रयोग किया।

घायल जवान को राजोरी के सेना अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार की रात बालाकोट सेक्टर की अग्रिम पोस्ट 496 और 497 पर तैनात 15 बिहार के जवानों ने नाइट डीवाइस विजन दूरबीन द्वारा सीमा रेखा के पास 8 से 10 लोगों की संदिग्ध हरकत देखी।

सेना के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए ललकारा। इस पर पाकिस्तान की न्यू डिंगिग और मजहर पोस्टों से फायरिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी अरनियां सेक्टर के तीन पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से सीमांत ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अरनियां सेक्टर के चिनाज, टेंटगार्ड और पीतल पोस्ट पर एक साथ तड़के एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक फायरिंग की। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण घरों में दुबके रहे। कुछ सुरक्षित स्थानों पर भी चले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें