फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप्सम की खदान का एक हिस्सा ढहा, दो मजदूरों की मौत

Wed, 08 Jun 2016 07:41 PM IST
एजेंसी/ श्रीनगर
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बारामुला के उड़ी सेक्टर में जिप्सम की खदान का एक हिस्सा ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद वहां हंगामा किया।
विज्ञापन


लोग मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों ने खदान में सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की भी मांग की।

पुलिस ने बताया कि बुधावार की सुबह बिहामा के पास निलोसा गांव के पास खदान में कुछ मजदूर काम रहे थे। उसी समय खदान का एक हिस्सा ढह गया।

इसमें दबने से 29 साल के सज्जाद अहमद भट और 35 साल के मोहम्मद अफजल अली की मौत हो गई दोनों के शवों को उनके परिवार को सौंप दिया गया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें