फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर हुआ हिमपात, निचले इलाकों में बारिश

Wed, 08 Jun 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में घंटो तक मूसलाधार वर्षा होती रही, तो वहीं जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड पर स्थित पीर की गली में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ। जून के पहले हफ्ते में मुगलरोड पर हिमपात होने की खबर सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। 
विज्ञापन


कश्मीर से पुंछ आने वाले कई लोगों ने ताजा बर्फबारी का आनंद उठाते हुए खूब फोटोग्राफी की। करीब साढे़ चार बजे अचानक पुंछ नगर सहित पूरे जिले में पहले हल्की और उसके बाद मूसलाधार वर्षा होने लगी। जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वर्षा के बीच बिना छातों के भीगने का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। 

इस बीच देर शाम को कश्मीर से मुगलरोड के रास्ते पुंछ आने वाले लोगों में शामिल सलीम बांडे, रमीज आहम, चतिंदर सिंह, हरदेव सिंह आदि ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे के करीब जब वह मुगलरोड पर पीर की गली में पहुंचे, तो अचानक हिमपात होने लगा जोकि करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इस हिमपात से पीर की गली में बर्फ  की हल्की सफेद चादर बिछ गई। जिससे वहां का नजारा अद्भुत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें