फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कहर से दो ट्रेनें रद्द, 20 घंटों लेट

Fri, 09 Dec 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कई ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल यातायात पर कोहरे का कहर लगातार बरसता जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू तक चलने वाली ट्रेनें को रद्द किया जाने लगा है। शुक्रवार को डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें एक से 20 घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


हावड़ा से हिमगिरि एक्सप्रेस और अजमेर से जम्मू तक चलने वाली पूजा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने और देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।  दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में कोहरे ने ट्रेनों के पहिए थाम कर रख दिए हैं।

इसी कारण अमरनाथ एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से शनिवार सुबह पांच बजे, टाटा मूरी जम्मू तवी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से शनिवार सुबह चार बजे, मालवा एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से रात करीब एक बजे, पूजा एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से रात करीब नौ बजे, अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से शाम साढ़े छह बजे, मुंबई बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से रात सात बजे, श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रात आठ बजे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदाह एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से शाम पांच बजे, झेलम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से शाम पांच बजे, बठिंडा जम्मू तवी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से सुबह साढ़े 11 बजे, जम्मू मेल चार घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे, नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े घंटे की देरी से दोपहर सवा 12 बजे, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे, जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस आठ घंटे, हेमकुंठ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, श्री शक्ति एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, शालीमार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंची हैं।
विज्ञापन


वहीं वीरवार को देरी से पहुंचने के कारण हिमगिरि एक्सप्रेस जम्मू से 12 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा सियालदाह एक्सप्रेस पांच घंटे, हेमकुंठ एक्सप्रेस दो घंटे, बेगमपुरा साढ़े पांच घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें