जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से नए साल के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जीएडी की ओर से जारी सूची के अनुसार 28 छुट्टियां पूरे राज्य के लिए होंगी।
इसके साथ ही कश्मीर संभाग के लिए क्षीर भवानी मेला सहित चार और जम्मू संभाग में लोहड़ी, गुरु रविदास जन्मोत्सव एवं होली पर अवकाश रहेगा।
स्थानीय अवकाश के तहत 12 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। जम्मू संभाग में परशुराम जयंती व कबीर जयंती तथा गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस व रक्षा बंधन पर रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेगा। निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कुल 25 छुट्टियां होंगी।