फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन के आतंकियों की कहानी: आत्मसमर्पण कर देते तो बच जाती जान, परिजन और अन्य लगाते रहे गुहार, जवाबी कार्रवाई में मारे गए  

Mon, 10 Jan 2022 05:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम के हसनपोरा में मारे गए दोनों युवक एक महीने पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुए थे। मारे गए एक आतंकी ने पुलवामा में पुलिस पार्टी पर हमला किया था। दूसरा भी कई वारदातों में शामिल था। आईजीपी ने बताया कि मौके से हथियार मिले हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आठ घंटे से अधिक समय तक रविवार की रात चली मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी अल-बद्र के थे। दोनों पुलिसकर्मियों तथा नागरिकों पर हमले के मामले में शामिल थे। आतंक की दुनिया में दोनों का सफर एक महीने का रहा। दिसंबर महीने में दोनों ने बंदूक थामी थी। मारे गए आतंकियों से दो पिस्टल व गोलियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस महीने अब तक 13 आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। कुलगाम में इस महीने यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले चार जनवरी को जिले के ओके इलाके में टीआरएफ के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग व कुलगाम जिले की सीमा पर हसनपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार की शाम को घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बार-बार की अपील के बाद भी आतंकी समर्पण को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। रात लगभग एक बजे दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलवामा के अरिगाम के इमाद मुजफ्फर वानी व हसनपोरा के अब्दुल रशीद ठोकर के रूप में हुई है। ठोकर पांच दिसंबर और इमाद 20 दिसंबर को संगठन में शामिल हुआ था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले करने वाले ग्रुप के सदस्य थे। इमाद 19 दिसंबर को पुलवामा में पुलिसकर्मी मुश्ताक अहमद वागे पर हमले में शामिल था, जिसमें मुश्ताक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ठोकर आतंकी बनने से पहले मददगार के रूप में काम कर रहा था और वह चित्रगाम में एक नागरिक पर हमले में शामिल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें