पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा झज्झर कोटली के बली नाले में रविवार दोपहर को हुआ।
एक को डूबते देख दूसरे छात्र ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, लेकिन इसमें वह भी डूब गया। दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम कराकर उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मरने वाले दोनों छात्र कारगिल के रहने वाले हैं। मृतक छात्रों में से स्टेंनि इशे (26) ने हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि दूसरा छात्र टुंडुप नामगयाल (26) स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था।