फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: नरवाल में दो मंजिला इमारत गिरी, समय रहते बाहर निकले लोग, कोई हताहत नहीं

Wed, 01 Feb 2023 08:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नरवाल में दो मंजिला इमारत ढह गई है। इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई खबर नहीं है। गनिमत रही कि इमारत से समय रहते लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
नरवाल में ढही इमारत से सामान निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर छह में दो मंजिला इमारत ढह गई है। इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई खबर नहीं है। गनिमत रही कि इमारत से समय रहते लोग बाहर निकल आए। हालांकि इमारत में मौजूद स्पेयर पार्ट्स के सामान इमारत के मलबे में दब गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। मलबे को हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन से जेडीए द्वारा नाले की खुदाई पर काम चल रहा है, बुधवार को कंपन होने और दुकानों को नुकसान होने के बारे में जेसीबी आपरेटर को भी बताया गया, मगर काम नहीं रोका गया, सायं तीन बजे के बाद दो मंजिला स्टोर धराशाही हो गया। इसमें जेडीए पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, जेडीए ने हादसे के बाद जांच कमेटी गठित की है। कमेटी अब जांच करेगी कि कैसे स्टोर गिरा है। इसके बाद रिपोर्ट जेडीए को सौंपी जाएगी। इसके बाद जेडीए आगामी कार्रवाई आरंभ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें