अफगानिस्तान में मची अफरी-तफरी के बीच जम्मू-कश्मीर के लोगों के जो लोग वहा फंसे हैं उनको निकालने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से बात की। काबुल स्थित बख्तर विश्वविद्यालय में कुलगाम के रहने वाले दो लोग प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनके परिजनों ने इस बारे में एलजी को विस्तार से बताया था।
इसके बाद एजली ने दोनों प्रोफेसरों को लाने के लिए विदेश राज्यमंत्री से बात कर जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर आसिफ अहमद और प्रोफेसर आदिल रसूल के परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि वे सुरक्षित हैं और जल्द ही घर पहुंच जाएंगे।