भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। बता दें कि पाकिस्तान आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें करता है।