फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनेंगी दो नई टनल, दूरी में आएगी 10 किलोमीटर की कमी

Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

  • रामबन, बनिहाल के बीच नई सुरंगों में सवा चार किमी व पौने तीन किलोमीटर की होगी लंबाई
  • देश व प्रदेश के लिए अति अहम इस हाईवे को आल वेदर बनाने के लक्ष्य से तैयार हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के लिए सामरिक व प्रदेश के लिए आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दो नई सुरंगें तैयार होंगी। भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील रामबन और बनिहाल में प्रस्तावित पहली टनल सवा चार किलोमीटर व दूसरी टनल की लंबाई पौने तीन किलोमीटर होगी। 

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता ने कहा कि साढ़े नौ किलोमीटर लंबी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल और साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल के बाद दो और सुरंगों से यह हाईवे ऑल वेदर हो जाएगा। इन दो टनलों के अलावा भी कुछ छोटी-छोटी टनल बनाई जाएंगी। 

रामबन और बनिहाल के बीच मामूली बारिश होने पर भी भूस्खलन की आशंका रहती है। अमूमन कई-कई दिन तक यातायात बंद रहता है। गहन अध्ययन के बाद दो नई टनलों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिली है। नई टनलों के निर्माण के बाद जम्मू व श्रीनगर के बीच की दूरी दस किलोमीटर तक और कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


दर्जन भर टनल से रोमांचक होगा सफर
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नंदिनी के पास बनीं टनल के अलावा चिनैनी नाशरी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, बनिहाल काजीगुंड टनल समेत छोटी बड़ी दर्जनभर टनल बनेंगी। ऐसे में हाईवे पर आवाजाही से छोटी और लंबी सुरंगों का रोमांचक सफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें