घाटी में वीडियो वायरल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को और दो वीडियो वायरल हुए जिनमें सेना के जवानों को युवाओं को पीटने तथा उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने के लिए मजबूर करते दिखाया गया है।
एक वीडियो में पुलवामा डिग्री कालेज के एक छात्र को सेना के चार जवानों की ओर से जमीन पर गिराकर डंडे से मारते दिखाया गया है। दूसरी वीडियो में तीन युवाओं को सेना की एक गाड़ी में दिखाया गया है। एक जवान द्वारा पाकिस्तान को गाली देने तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के लिए दबाव डालते दिखाया गया है। आजादी चाहिए तुमको कहते हुए जवान द्वारा थप्पड़ मारने और डंडे से मारते भी दिखाया गया है।
यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने बनाया है लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार को एक युवा को जीप पर बांधकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था।