जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस जिले में आतंकवादी गतिविधियां ना के बराबर मानी जाती है।
इलाके में पिछले कई वर्षों से इस इलाके में आतंकवाद ना के बराबर है। जून 2011 में यहां सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। आज सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आंतकी पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) थे।
रात भर दोनों ओर से चली गोलीबारी में सुबह करीब साढ़े चार बजे दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान गुलाम नबी मंगनू उर्फ मौलवी और रियाज अहमद के तौर पर हुई है।