उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सीमांत इलाके में सेना और आतंकियों के बीच देर रात हुई गोलीबारी के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।
आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस बीच, इलाके के जंगलों से जवानों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है।