फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में हिमस्खलन में सेना के दो पोर्टरों की मौत, दो दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव हुआ बरामद

Mon, 11 Nov 2019 07:49 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलमर्ग में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में आए हिमस्खलन में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई। शनिवार देर रात को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊपरी इलाके अफरवट में हिम्मत पोस्ट के करीब आए हिमस्खलन में सेना के साथ काम करने वाले दो पोर्टर दब गए।
विज्ञापन


तुरंत रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन भीषण बर्फ बारी के चलते इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोमवार तड़के इन दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकी शिनाख्त बारामुला जिले के उड़ी के बनाली बोनियार के इशफाक अहमद और सज्जाद अहमद के तौर पर हुई है।

दोनों सेना की 11 गढ़वाल राइफ ल्स के साथ पोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे। हिमस्खलन के बाद गुलमर्ग में व्यापक पैमाने पर बचाव कार्य शुरू किया गया था। खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भारी बारिश-बर्फबारी से सात की हुई थी मौत

इससे पहले सात नवंबर को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम समेत जम्मू संभाग के किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजोरी, पुंछ और कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई थी।

कुपवाड़ा में बर्फबारी के चलते फिसलन से सड़क दुर्घटना में दो सैनिकों की मौत हो गई थी। कुपवाड़ा में दो पोर्टर, श्रीनगर में एक पीडीडी इंस्पेक्टर व एक पैदल यात्री तथा चिनैनी में एक पैदल यात्री की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें