फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा और पुलवामा में दो दर्जन पत्थरबाज गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 02:54 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
पथराव करते हुए पत्थरबाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने सोमवार की रात को हंदवाड़ा और पुलवामा में दबिश देकर करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि 9 और 11 फरवरी को अफजल गुरु और मकबूल भट की बरसी पर किसी प्रकार की गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। बताया जाता है कि पकड़े गए लोग पत्थरबाजी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सोमवार की रात को दबिश के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों ने गनाओपोरा गांव का घेराव किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके अलावा भी कई युवाओं को भी पास के पुलिस स्टेशन में हाजिरी देने का बुलावा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी करीब 8 लोगों को इससे पहले गिरफ्तार किया गया है।

उधर पुलवामा में के दो गांवों से सुरक्षा बलों ने रात में रेड डाली। इस दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह सभी बेकसूर हैं, उन्हें जल्द रिहा किया जाए। सूत्रों के अनुसार जिले के आरिगाम और आरिहाल गांव में सुरक्षा बलों ने रेड डाली। इस दौरान मकानों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन


इनमें आरिगाम से 8 लोग जबकि आरिहाल से 1 को गिरफ्तार किया। इन सभी को पत्थरबाजी में शामिल होने के आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों गांव के लोगों ने सुबह प्रदर्शन किया। उनका यह कहना था कि अगर उनका कोई कुसूर है तो पुलिस उन्हें बताए आखिर किस कारण गिरफ्तारियों को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें