अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े दो
रियासी। पुलिस विभाग ने रियासी-कटड़ा मार्ग पर स्थित भागा गांव में एक ढाबे पर छापा मार कर मालिक और नौकर को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि ढाबे को चलाने वाला बलबीर सिंह तथा उसका नौकर रमेश चंद्र ग्राहकों को खाने-पीने का सामान के अलावा शराब भी बेचते हैं। पुलिस को इसके बारे में भनक लगी, जिसके बाद एसएसपी निशा नथयाल के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर निखिल गोगना व एसएचओ अश्विनी शर्मा ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि दुकान का मालिक शराब को बेचने का काम करता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो