हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य को शुरू किया और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जहां पर रतन सिंह और अतुल कुमार को मृत घोषित किया गया। वहीं घायलों की पहचान कमल सिंह और राज कुमार के रूप में हुई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया।
फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसा कैसे हुआ। माना जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी यह बात भी सामने नहीं आई है कि ये सभी कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।