फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कठुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत 24 घायल

Sun, 18 Mar 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
ROAD ACCIDENT HIRANAGAR - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि चौबीस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बस और ट्रक के भिड़त से हुआ है। दोनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू तक चलने वाली राजधानी बस हीरानगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस अपनी साइड से जा रही थी इसी बीच एक ट्रक डिवाइडर पार करके दूसरी ओर आ गया।

जिसके चपेट में पहले दो बाइक सवार युवक आए। जो गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद सामने से तेज गति में आ रही बस भी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने जेएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
विज्ञापन


मृतक में एक 6 साल का मासूम भी शामिल है। हादसा इतना जोरदार था कि बस क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। मौके से मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। घायल होने वालों में से 14 की गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया है।

जबकि 7 को हीरानगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 3 को कठुआ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार ट्रक में सरिया लदा हुआ था। हादसे के बाद पुलिस भी मौके से पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

वहीं बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें