फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:आतंकी के पिता ने बेटे का शव लेने से किया इंकार, ये रही वजह

Sun, 18 Mar 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
hakura encounter - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलवामा जिले के हकूरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैदराबाद के आतंकी मोहम्मद तौफीक के परिजनों की ओर से उसके शव को लेने के लिए कोई दावा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


राज्य पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने भी अमर उजाला को बताया कि जब आतंकी तौफीक के हैदराबाद से होने का पता चला तो हमने तेलगांना पुलिस से संपर्क किया उन्होंने उसके वहां से होने की बात की पुष्टि की लेकिन उसके शव को लेने को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं गई।

वहीं सूत्रों के मुताबिक आतंकी तौफीक की परिजनों ने उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उसके शव पर दावा करने से इंकार कर दिया। जिस वजह से तेलगांना पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई कवायद नहीं की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक साल से गुमशुद होने के बावजूद उसके परिजनों की तरफ से पुलिस में एक भी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई गई थी। बताते हैं कि 2012 में तौफिक पूरे परिवार के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गया था और वहां से लौटने के बाद वह आतंक के रास्ते पर चल पड़ा। पिता ने कई बार उसे डांटा लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें