अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी कई दिनों से जारी है। वीरवार रात भी लगभग 6 घंटे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की चौकी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान शिव मंदिर समेत चार घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई से करारा जवाब दिया।
पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से साढ़े दस बजे से सुबह साढे़ चार बजे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की चांदवा पोस्ट व उसके साथ लगते चक चंगा और छन्न टांडा गांव में गोलाबारी की। इस दौरान चक चंगा के एक शिव मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचा। इससे लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अब पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार करना जरूरी हो गया है। इसी गांव के मुकेश कुमार, बाल कृष्ण, रणबीर कुमार के घर की दीवार को भी नुकसान हुआ है। उधर, छन्न टांडा के प्रकाश चंद के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।