फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: बालाकोट के बाद कुपवाड़ा के करनाह में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, छह नागरिक घायल

Fri, 07 Aug 2020 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

विज्ञापन


वहीं बालाकोट के बाद पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के करनाह और तंगधार में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया, जिसमें छह नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की इस हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की। इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। करनाह में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में घायल हुए नागरिकों की पहचान शम्सपोरा के मोहम्मद आरिफ, बागबला काछदियान के मोहम्मद याकूब और काचदियान के सैयद रफाकत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में भी एलओसी पर संघर्षविराम का भी उल्लंघन किया है। उड़ी के बोनियार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले दागे।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान

विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार देर शाम नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन कर गया। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

पाकिस्तानी सेना ने यूनिवर्सल मशीनगन से नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में गोलीबारी करने के साथ ही 120 एमएम के मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत बन गई। लोग जान बचाने के लिए घरों और बंकरों में शरण लेने का मजबूर हो गए।

इतना ही नहीं कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों और चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान लगभग साढ़े पांच घंटे तक गोलाबारी की, इसमें छह घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

गोलाबारी से प्रभावित लोगों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि रोज-रोज की इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए कड़ा कदम उठाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाए, उसे करारा सबक सिखाया जाए ताकि रोज-रोज की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें