फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अप्रवासी श्रमिकों को बिना अनुमति कानपुर ले जा रही दो बसें जब्त

Thu, 21 May 2020 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अप्रवासी श्रमिकों को बिना अनुमति कानपुर ले जा रही दो बसें जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू से 128 अप्रवासी श्रमिकों को अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक बस चालक और ट्रैवल एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सभी श्रमिकों को सांबा के ठंडी खुई क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। यह सभी श्रमिक जम्मू की रेशम घर कॉलोनी से ले जाए जा रहे थे। इसके साथ ही बसों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार को सांबा के उपायुक्त रोहित खजूरिया और एसएसपी शक्ति पाठक ने टीम के साथ राया मोड़ स्थित एक ढाबे के पास निरीक्षण के दौरान पाया कि दो बसों में 128 अप्रवासी श्रमिकों को अवैध तरीके से बिना अनुमति के ले जाया जा रहा है।

पूछताछ में पता चला कि ट्रैवल एजेंसी के मालिक महिंदर पाल सिंह ने मजदूरों को आश्वस्त किया था कि वह जम्मू में रेशम गृह कॉलोनी से उत्तर प्रदेश के कानपुर तक उन्हें पहुंचाने में उनकी मदद करेगा और इसके लिए प्रत्येक श्रमिक से 2600 रुपये लिए गए थे।उक्त जानकारी सामने आते ही उपायुक्त खजूरिया ने एजेंसी मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से कोरोना संक्रमण के दौरान मजदूरों के शोषण का है। उन्होंने श्रम विभाग को निर्दोश दिया कि वह सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी सुरक्षित यात्रा सरकारी दिशा -निर्देशों के अनुरूप करवाने का इंतजाम करें।

इसके अलावा उन्होंने पुलिस को आरोपियों द्वारा लिए गए पैसे वापस करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया। मजदूरों ने बताया कि वे मंगलवार को जम्मू से उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक घरों को वापस जाने के लिए बसों में सवार होने के बाद विजयपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें