श्रीनगर के अस्पताल में बुधवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। 40 वर्षीय महिला गांव वीरी बिजबिहारा की रहने वाली थी। महिला का शव जब गांव पहुंचा तो एसओपी का ध्यान नहीं रखा गया। जनाजे में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।
महिला के घरवालों ने कहा कि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई सावधानी बरतने की हिदायत नहीं दी गई और न ही सुरक्षा किट मुहैया कराई गई। जब ये मामला उपायुक्त बशीर अहमद डार के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि मृतका के परिवार के लिए सुरक्षा किट भेजी गई थीं। अगर ये किट उन तक नहीं पहुंची तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, इसकी जांच कराई जाएगी।
किश्तवाड़ में तीन और संक्रमित
लुधियाना से लौटा 20 वर्षीय कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले तीन अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल रेलवे स्टेशन जम्मू पर लिए गए थे। वहां से आने के बाद सभी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।