फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ तलवाड़ा में दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने दो युवकों को होरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई, हालांकि दोनों युवकों से कितनी मात्रा में होरोइन बरामद की, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता हैै कि दो युवक तलवाड़ा में घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस की एक पार्टी ने उनसे पूछताछ करना शुरू की। दोनों युवक आनाकानी करने के साथ ही भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दोनों की ली गई तलाशी में उनसे हेरोइन बरामद की गई।
युवकों की पहचान तबरेज हुसैन निवासी वार्ड नंबर सात तथा सज्जाद अहमद निवासी वार्ड नंबर आठ रियासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक पहले भी हेरोइन खरीदने व बेचने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। उन पर पहले से ही केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत पिछले पांच महीनों में 121 केस दर्ज कर 158 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें