फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले की फिराक में पाकिस्तान, LOC पर आतंकियों का जमावड़ा

Mon, 05 Sep 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
भारतीय नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ करने की साजिश रची जा रही है। कश्मीर की एलओसी पर घुसपैठ करने के बाद जम्मू संभाग की एलओसी पर बड़ी घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। पाकिस्तान सेना की बार्डर एक्शन टीम (बैट) साजिश में आतंकियों का पूरा साथ दे रही है।
विज्ञापन


बैट टीम ने ही 2013 में सेना के लांस नायक हेमराज का सिर काटकर उनकी हत्या कर दी थी। पुंछ जिले से लेकर जम्मू जिले तक की एलओसी पर आतंकी घात लगाए बैठे हैं। जो घुसपैठ करने के बाद बड़े बैट हमले की फिराक में हैं।

पिछले पांच दिन के भीतर एलओसी पर दो बार घुसपैठ और बैट हमले की कोशिश की है। इसमें एक भारतीय सैन्य जवान शहीद हुआ है और एक घायल हो गया।

बैट हमले के खुफिया इनपुट मिले

आतंकवादी - फोटो : Demp Pic.
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने अखनूर के पलांवाला सेक्टर के जोगमा में दो बार घुसपैठ की कोशिश की है। पांच दिन पहले बैट हमला कर स्नाइपर से भारतीय जवान को शहीद कर दिया। इसके बाद 2 सितंबर को जोगमा में ही पाकिस्तानी रेंजरों ने सीज फायर का उल्लंघन किया।

सूत्रों की मानें तो यह फायरिंग आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए थी। पुंछ जिले के बलनोई, मंडी, राजोरी जिले के गंभीर मुगलां, सेरी, पोखरा, नौशेरा, जम्मू के पलांवाला सेक्टर में एलओसी के उस पार पाकिस्तान की फारवर्ड पोस्टों पर करीब 30 आतंकियों का दल घात लगाकर बैठा हुआ है।

इसमें अधिकतर बैट टीम के आतंकी हैं। यह किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। लगातार खुफिया एजेंसियों के पास बैट हमलों की जानकारी पहुंच रही है।
विज्ञापन

एलओसी की आढ़ में आईबी निशाने पर

pakistan border - फोटो : PTI
सूत्रों का यह भी कहना है कि एलओसी पर लगातार घुसपैठ की साजिश के पीछे आईबी को टारगेट करना लक्ष्य हो सकता है।

आतंकी सेना का ध्यान एलओसी पर लगाकर आईबी से घुसपैठ कर हमला कर सकते हैं। यहां घुसपैठ के बाद जम्मू के साफ्ट इलाकों को टारगेट किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें